फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tax collector removed from Pandey Bazar, another one will be deployed

Basti News: पांडेय बाजार से हटाए गए कर संग्रहक, दूसरे की होगी तैनाती

Fri, 18 Jul 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 18 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tax collector removed from Pandey Bazar, another one will be deployed
बस्ती। शहर के पांडेय बाजार में स्वत: कर निर्धारण में की जा रही मनमानी के खिलाफ उग्र हुए यहां के व्यापारियों के रोष के बाद नगर पालिका प्रशासन ने तैनात टैक्स कलेक्टर को हटा दिया है। अब नये कर संग्राहक की ड्यूटी लगाकर टैक्स वसूली होगी।
विज्ञापन

रविवार को पांडेय बाजार में पहुंचे कर संग्राहक मो. हनीफ के खिलाफ यहां के व्यापारियों ने जबरन सर्वे करने, मनमानी तरीके से वसूली और स्वत: कर निर्धारण के नाम पर व्यापारियों से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने संबंधित कई आरोप लिखित रूप से लगाया था। विरोध-प्रदर्शन करके कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने यहां तैनात कर संग्राहक मो. हनीफ को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए दूसरे वार्ड में भेज दिया है। कर निर्धारण अधिकारी डॉ. उदयभान ने मो. हनीफ का स्थानांतरण वार्ड नंबर एक से सात में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड नंबर सात में तैनात कर संग्राहक शुभम गुप्ता को एक में भेजा गया है। ईओ नगर पालिका बस्ती अंगद गुप्ता कर कहना है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से वसूली व स्वकर के कार्य की महत्ता को देखते हुए अध्यक्ष से हुई वार्ता के क्रम में यह स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरण के बाद यहां के व्यापारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed