फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tamga town area...not even the village is getting electricity

Basti News: तमगा टाउन एरिया का... गांव जितनी भी नहीं मिल रही बिजली

Fri, 28 Jun 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 28 Jun 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Tamga town area...not even the village is getting electricity
नगर पंचायत बभनान के अधिकतर हिस्सों में नहीं मिल रही बिजली
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्रों से विभिन्न वार्डों में हो रही लचर विद्युत आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। बभनान एवं आसपास के क्षेत्र को टाउन एरिया का तमगा भले ही मिला है। मगर, बिजली गांव जैसी भी नहीं मिल पा रही है। वजह यह कि अधिकतर वार्डों में अब भी ग्रामीण उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। शहरी क्षेत्र में शामिल होने के बाद इन वार्डों की विद्युत आपूर्ति के लिए पृथक उपकेंद्र नहीं बनाए जा सकें। ऐसे में अधिकतर मोहल्ले भीषण गर्मी में विद्युत कटौती की मार झेल रहे हैं।
बभनान कस्बे में महज एक विद्युत उपकेंद्र है। इससे बाजार क्षेत्र में आपूर्ति सुनिश्चित हो पा रही है। बाकी वार्डों में ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्र से आपूर्ति कराई जा रही है। वर्ष 2001 में बभनान को नगर पंचायत का दर्जा मिला। उस समय कस्बे के अलावा ग्राम पंचायत भटहा जंगल और मरवटिया को इसमें शामिल किया गया। उम्मीद जगी कि अब इन गांवों में बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं शहरों की भांति बहाल होंगी। मगर, 23 साल बाद भी लोगों का यह सपना पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए नए उपकेंद्र नहीं बनाए गए। पुरानी व्यवस्था के तहत ग्रामीण उपकेंद्रों से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। नगर पंचायत के बुढौलीपुर, भिटियहवा, अमुरतहिया, गोकुला, उमरिया, बलदेव पुरवा, महवा पुरवा, रामाश्रय पुरवा, पटहार पुरवा, हनुमंत पुरवा, कलवार पुरवा, रामरेख पूरवा, यादव पुरवा, लोनिया पुरवा, मोलहू पुरवा, तिवारी पुरवा में बभनान विद्युत उपकेंद्र के गौर फीडर से ग्रामीण अंचल के मानक के अनुसार विद्युत की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरवटिया व बभना सहित नवसृजित तीन वार्डों के संथुआ, चेतरा, सोनहटी, उसका, पिकौरा ,मुंडेर, धर्मदासपुर में विद्युत उपकेंद्र बेलहिया से आपूर्ति की जा रही है। विडंबना यह भी है कि बभनान टाउन फीडर से बभनान बाजार के अलावा गोंडा जनपद के करनपुर व जमुना ग्राम पंचायतों में भी विद्युत की आपूर्ति की जा रही है। यहां ग्रामीण क्षेत्र के लोग शहरी क्षेत्र के आपूर्ति का लाभ पा रहे हैं। जबकि नगरीय क्षेत्र में रहने वाले अधिकांश लोग इस लाभ से वंचित हैं।

..
कोट
नगर पंचायत के जिन क्षेत्रों में ग्रामीण उपकेंद्र से विद्युत की आपूर्ति हो रही है, उनमें से कई जगहों पर नई लाइन बनाने का कार्य शुरू हो गया है। खंभे लगाए जा रहे हैं। जल्द ही शहरी क्षेत्र के आपूर्ति की व्यवस्था पृथक बनाई जाएगी।
-राजेश गुप्ता, अवर अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed