फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   takent oath to go on ambedkar ideal

डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

Sat, 14 Apr 2018 11:37 PM IST
basti
basti Updated Sat, 14 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
takent oath to go on ambedkar ideal
आंबेडकर जयंती पर जुलूस निकालते लोग। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती पर शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के बीच डॉ. आंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। विभिन्न स्थानों पर स्थित प्रतिमा स्थल पर लोगों ने माल्यार्पण किया। 
बहुजन समाज पार्टी ने टाउन क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी रहे। मुख्य अतिथि ने डॉ. आंबेडकर के कृतित्वों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी, कल्पनाथ बाबू, आफताब आलम, पूर्व विधायक भगवान दास, उदय भान, सीताराम चौहान, संजय गौतम, उदयभान, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, दूधराम, नगर पंचायत रुधौली अध्यक्ष धीरसेन निषाद आदि ने संबोधित किया।  
विज्ञापन

बहुजन मुक्ति मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर महात्मा ज्योतिबा फूले व डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। तीनों जिलों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन पार्टी के आरके गौतम ने किया। इस मौके पर दयानिधि आनंद, सत्यराम चौधरी, दीपचंद, चौधरी जावेद अहमद, जोखू पासवान, अबरार अहमद, रामबली आदि मौजूद रहे।  नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने पालिका परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर भाजपा नेता पुष्कर मिश्र, सदस्य परमेश्वर शुक्ल, नवीन श्रीवास्तव, विपिन राय, सोनू पांडेय, सतीश सोनकर आदि मौजूद रहे।  चित्रांश क्लब ने कटेश्वर पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर क्लब के मंडल अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रत्नाकर श्रीवास्तव, अनूप खरे, रामानंद नन्हे, अनिल कुमार पांडेय, सत्येंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। पूर्व मंत्री रामकरन आर्य के विकास भवन परिसर स्थित आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजवादी नेता विजय विक्रम आर्य ने पालिका स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, चंद्रभूषण मिश्र, महेंद्र नाथ यादव, राजेंद्र चौधरी, निजामुद्दीन आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कटेश्वर पार्क पहुंच कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रामललित चौधरी, आदित्य यादव, राम सिंह यादव, फूलचंद्र श्रीवास्तव, आमिर खान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रौता चौराहे पर डॉ. आंबेडकर के सपनों का भारत विषयक चर्चा व परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम को डॉ. रघुवंश मणि, जगनरायन आर्य, आदित्य त्रिपाठी, सतीश सिंह, अमित मिश्र, आदित्य त्रिपाठी, केएन शुक्ल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज राव ने किया। शोषित समाज दल ने शहर के मालवीय मार्ग स्थित एक मैरिज हाल में चेतना दिवस मनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सदस्य रामचंद्र कटियार ने किया। सभा की अध्यक्षता रामलौटन प्रसाद ने किया। इस मौके पर उषा शरण, आद्या प्रसाद चौधरी, रघुनीराम शास्त्री आदि मौजूद रहे। डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रचार समिति के तत्वावधान में मड़वानगर स्थित आंबेडकर पार्क में मेला का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आंबेडकरवादियों ने नशा मुक्ति व दहेज मुक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्थापक राना आंबेडकर ने विभिन्न मांग उठाई। इस मौके पर डॉ. एचआर वर्मा, कैलाश नाथ, रामऔतार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। रालोद ने कटेश्वर पार्क स्थित प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, राधेश्याम चौधरी, डॉ. फारुख, आज्ञाराम चौधरी, शिव कुमार गौतम आदि मौजूद रहे। 

जयचंद शाही सेेवा समिति ने अध्यक्ष अभिषेक शुक्ल व सत्यम सिंह की अगुवाई में कटरा व रेलवे स्टेशन रोड की मलिन बस्ती में भोजन व फल वितरित हुआ। इस मौके पर राकेश शाही, मनीष श्रीवास्तव, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे। संत रविदास सेवा संस्थान ने नगर पालिका परिषद में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर किशोरी लाल ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में मोलहू प्रसाद, परशुराम, पूनम भारती, सुमित्रा, सुभाष, रामललित, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।  दी सिटी मांटेसरी स्कूल में डॉ. आंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रबंधक अनूप खरे व प्रधानाचार्य ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर आशुतोष पांडेय, श्रीराम यादव, गरिमा त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed