फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Take out a procession Home Guard

जुलूस निकालेंगे होमगार्ड

Wed, 03 Aug 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 03 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
 Take out a procession Home Guard
डीएम कार्यालय पर उ.प्र. होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन का धरना जारी।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन पुलिस कर्मियों के समान वेतन और भत्ता व अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर होमगार्डों  का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जारी रहा। अभी तक शासन स्तर पर कोई पहल न होने से होमगार्डों में आक्रोश है। निर्णय  लिया गया है कि सात अगस्त तक धरने के बाद भी यदि सकारात्मक निर्णय न लिया गया  तो लखनऊ जीपीओ पार्क पर आठ अगस्त को प्रदेश भर के होमगार्ड धरना देंगे। 
विज्ञापन


बुधवार को धरने को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश यादव ने कहा कि होमगार्ड अनुशासन नहीं तोड़ेंगे। पांच अगस्त को  जिलाधिकारी कार्यालय से कचहरी होते हुये कंपनीबाग से नेताजी सुभाष चंद्र चौक होते हुए मार्च निकाल कर सरकार का ध्यानाकर्षण किया जाएगा। धरने को संबोधित करते हुए उदयनरायन तिवारी ने कहा कि जब दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का  पालन हो रहा है और होमगार्डों को पुलिस के समान वेतन और अन्य सुविधाएं मिल रही है तो उत्तर प्रदेश सरकार इससे पीछे क्यों हट रही है। होमगार्ड अपना  अधिकार हासिल करके रहेंगे। धरने को एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष  प्रमोद सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मात्मा शुक्ल, राजमणि, कंपनी कमांडर रणचंडी  प्रसाद, घनश्याम मिश्रा, रामनाथ आदि ने भी संबोधित किया और कहा कि प्रदेश  सरकार को होमगार्डों की मांगो के संबंध में अति शीघ्र निर्णय लेकर सहयोग करना चाहिए। 
विज्ञापन


इस दौरान सी.सी. रामनाथ, चन्द्रमौलि चतुर्वेदी, राजमणि यादव, राजेश कुमार मिश्र,  दूधनाथ यादव, अजय कुमार पाण्डेय, रूपेश कुमार, नन्द कुमार, विनोद कुमार,  कृष्णकमल, प्रवेश कुमार, सन्तराम मौर्य, शशिभान सिंह, श्याम नरायन यादव,  उमा भारती मीरा देवी, मीरा चौधरी, मीरा गुप्ता, अमन श्रीवास्तव, फूलचंद्र  मिश्र आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed