फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   tablet and smartphone distribution soon

37,970 छात्र-छात्राओं को जल्द मिलेगा टैबलेट, स्मार्टफोन

Thu, 09 Dec 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
tablet and smartphone distribution soon
37,970 छात्र-छात्राओं को जल्द मिलेगा टैबलेट, स्मार्टफोन
विज्ञापन

- सीडीओ ने तत्काल सत्यापन के दिए निर्देश
- 15 दिसंबर तक की समय सीमा निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में लगभग 37,970 छात्र-छात्राओं को टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण किया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि कोई भी पात्र छूटने न पाए। डीजी शक्ति पोर्टल पर अपलोड की गई छात्र-छात्राओं की सूचना का संबंधित कॉलेज तत्काल सत्यापन करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कहा कि उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण की योजना शासन ने लागू की है। यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना है। चारों तहसील के तहसीलदारों को निर्देश दिया कि वह अपने तहसील में शासन से प्राप्त टैबलेट एवं स्मार्टफोन स्टोर करने के लिए कमरा आरक्षित कर दें।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग के नोडल/प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय हर्रैया को सीडीओ ने निर्देश दिया कि वे सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं स्व वित्तपोषित महाविद्यालय के प्राचार्यों की बैठक बुलाएं। ऐसे 65 महाविद्यालयों मे अध्ययनरत कुल 31500 छात्र- छात्राओं में से मात्र 384 का सत्यापन अभी तक किया गया है, जो की चिंता का विषय है। ऐसे महाविद्यालयों में शत प्रतिशत पात्र छात्रों का सत्यापन कराया जाना आवश्यक है। उद्यमिता विकास के 627, मेडिकल कॉलेज बस्ती मे 199, आईटीआई में 4122, पॉलिटेक्निक में 1522 तथा महाविद्यालयों में 31500 छात्र-छात्राओं का डाटा पोर्टल पर अपलोड है, जिसका 15 दिसंबर से पूर्व सत्यापन किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान ने किया। इस मौके पर एडीएम अभय कुमार मिश्र, सीआरओ नीता यादव, सीटीओ डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी, पीके श्रीवास्तव, डीआईओएस डीएस यादव, बीएसए जगदीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed