फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   swine flu ki pushti

स्वाइन फ्लू की पुष्टि, घर पहुंची टीम

Wed, 05 Feb 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
swine flu ki pushti
स्वाइन फ्लू की पुष्टि, घर पहुंची टीम
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना के दहशत के बीच शहरी क्षेत्र के नरहरिया में स्वाइन फ्लू का एक मरीज चिह्नित किया गया। हालांकि वह करीब आठ माह से लखनऊ में ही रहकर पढ़ाई कर रहा है, मगर अपने जिले में उसके निवास की खबर से स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर डॉ. सीएल कन्नौजिया के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ले का भ्रमण कर पूरी जानकारी जुटाई है।

नरहरिया निवासी मनोज सोनकर के पुत्र सुजल सोनकर तेज बुखार से पीड़ित थे। परिवार के लोग उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराए, जहां जांच के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। हालांकि सुजल पिछले आठ माह से लखनऊ में ही जयपुरिया कॉलेज में पढ़ते हैं, मगर इस सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया। स्वास्थ्य टीम ने संबंधित के घर पहुंच कर जानकारी ली। डॉ. कन्नौजिया ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने पूछताछ कर पीड़ित का पूरा ब्योरा लिया गया है। सुजल 12 जनवरी को यहां से लखनऊ गए थे। 30 जनवरी को बीमार हुए इसके बाद जांच हुई तो उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस बीमारी से यहां से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed