फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Suspicious drone caused a stir, police is investigating

Basti News: संदिग्ध ड्रोन से मचा हड़कंप पुलिस कर रही जांच

Mon, 25 Aug 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 25 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Suspicious drone caused a stir, police is investigating
बस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों में लगातार संदिग्ध ड्रोन के उड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार देर रात परशुरामपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन देखे जाने से हड़कंप मच गया। हेलीकॉप्टर जैसा दिखने वाला यह ड्रोन परशुरामपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों के ऊपर उड़ता देखा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सुकरौली कुंवर, खेमराजपुर, हरीगांव, लक्ष्मणपुर कुंवर, नागपुर और भजपुर गांव के आसमान में ग्रामीणों ने ड्रोन को उड़ते हुए देखा। ग्रामीणों ने जब उसका पीछा किया तो वह एक पेड़ में फंस गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे परशुरामपुर थाना प्रभारी व पुलिस टीम ने ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह ड्रोन कई दिनों से अलग-अलग गांवों में देखा जा रहा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इसे कौन और किस उद्देश्य से उड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed