फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Suspicious death, fracture of throat, suspicion of murder

Basti News: संदिग्ध हाल में युवक की मौत, गले की हड्डी टूटी, हत्या का शक

Thu, 30 Mar 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death, fracture of throat, suspicion of murder
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के कनघुसरा गांव के पास बाबा रामनिहाल दास कुटी के पीछे रिंग बांध के नीचे सरयू नदी की सूखी सोती में बुधवार सुबह युवक का शव गांव की एक बालिका ने देखा। उसकी सूचना पर वहां भीड़ लग गई। शव की पहचान उसी गांव के विकास उर्फ विक्की (20) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शरीर पर किसी तरह के चोट दिखाई न देने से स्पष्ट नहीं है कि मौत आत्महत्या के कारण हुई या हत्या की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ पता चल सकेगा। पुलिस की डाग स्क्वाॅड और फोरेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की, मगर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके। शव की तलाशी में जींस की हाफ पैंट में मोबाइल फोन व 2320 रुपये मिले हैं। पुलिस ने मोबाइल फोन के आधार पर भी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

----
रात आठ बजे घर से निकला था विकास
विकास के बड़े भाई महेश ने बताया स्नातक में प्रवेश लेने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। घर रहकर खेती-बारी करता था। अपना ट्रैक्टर भी वह खुद चलाता था। इधर, कुछ महीनों से अग्निवीर योजना के जरिए सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। मंगलवार रात आठ बजे के बाद घर से निकला। काफी देर बाद जब फोन किया जाने लगा तो कॉल रिसीव नहीं हुई। तभी से उसकी खोजबीन की जा रही थी। महेश के मुताबिक, हम लोगों की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। विकास की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। चार भाई-बहनों में वह सबसे छोटा था। पिता की मौत कई वर्ष पहले हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दफन किया गया शव, भाई को हत्या का शक

- ग्राम पंचायत ऊंजी के राजस्व गांव कनघुसरा गांव निवासी विकास उर्फ विक्की चौधरी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद टांडा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसका शव जलाने के बजाय मिट्टी में दफन किया गया है। दफन करने की वजह के बारे में विकास के भाई महेश चौधरी ने बताया कि उन लोगों में कुंआरे के शव को जलाया नहीं जाता है। भाई का कहना है कि उसके परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं है। लेकिन उन्हें शक है कि किसी ने साजिश करने हत्या की है।


---------

हत्या की तरफ इशारा

- शव की परिस्थितियां विकास की हत्या की तरफ इशारा कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम में उसके गले के दाहिने तरफ की हड्डी टूटी पाई गई। गले में खून के कई थक्के जमे पाए गए। जानकार बताते हैं कि पीछे की तरफ से एकाएक गले को दबा देने की वजह से हड्डी टूटती है। गिरने की वजह से भी यह हड्डी टूट सकती है, लेकिन ऐसा होने पर बाहर भी चोट दिखाई देगी। माना जा रहा है कि हड्डी टूटने के बाद सांस और आहार नाल में धंस गई होगी, जिसके कारण खून निकला होगा। उसके थक्के पाए गए हैं। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने आ रही है। हमने भी घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की है। परिवार की तरफ के मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed