फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Suspended policeman's body found hanging in his room

Basti News: निलंबित पुलिसकर्मी का कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Thu, 20 Nov 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Suspended policeman's body found hanging in his room
मृतक पुलिसकर्मी।
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मकूनपुर (पटखौली राजा) गांव में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में निलंबित आरक्षी केसरी नंदन वर्मा (53) का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीतापुर में तैनाती के दौरान कस्टडी में एक आरोपी की मौत के मामले में इसी साल अप्रैल में जमानत पर रिहा हुआ था। परिजनों के अनुसार, उनके शरीर के एक हिस्से में लकवा मार गया था और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी थीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मकूनपुर निवासी केसरी नंदन वर्मा वर्ष 2003 में सीतापुर में तैनात था। उस दौरान एक वारंटी की लॉकअप में मौत हो गई थी। इस मामले में केसरीनंदन समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हुआ था। इस बीच केसरी का तबादला बहराइच के कैसरगंज थाने पर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2024 में उस मामले में कोर्ट ने केसरीनंदन को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। तब से वह सीतापुर जेल में ही था। सजा सुनाए जाने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। अप्रैल 2025 में जमानत मिलने पर वह गांव आ गया। सीओ प्रदीप तिवारी ने बताया कि परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed