{"_id":"65c291161908f907f70c7d88","slug":"sushant-will-hold-a-meeting-with-education-secretaries-of-three-states-today-basti-news-c-207-1-sgkp1006-111101-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन राज्यों के शिक्षा सचिवों के साथ आज बैठक करेंगे सुशांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन राज्यों के शिक्षा सचिवों के साथ आज बैठक करेंगे सुशांत
विज्ञापन
-सभी राज्यों से चुनिंदा शिक्षकों की कार्यशाला जून में प्रस्तावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में शिक्षा क्षेत्र के अग्रणी विद्यालयों में शामिल प्रैक्सिस विद्यापीठ के रुधौली इकाई के प्रबंधक सुशांत पांडेय मंगलवर से तीन दिनों तक तीन राज्यों के शिक्षा सचिवों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक जून में देश के सभी राज्यों के शिक्षाविदों के साथ प्रस्तावित कार्यशाला के लिए शिक्षाविदों के चयन और कार्यशाला के मसौदा को तैयार करने के लिए आयोजित होगी।
बता दें कि सत्य साईं संस्थान कर्नाटक की ओर से भारत सरकार के सहयोग से मानव मूल्यों को आधुनिक शिक्षा के आयाम से जोड़कर आज के विद्यार्थियों में मानव मूल्यों को बढ़ाने हेतु देश के है। यह कार्यशाला भारत के बड़े विद्वानों और भारत सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा संचालित की जाएगी, जो कर्नाटक में मुर्दनहल्ली नामक स्थान पर प्रस्तावित है। सुशांत पांडेय को देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिवों के साथ बैठक कर इस कार्यशाला में शामिल होने वाले शिक्षाविदों के चयन एवं कार्यशाला के मसौदे को तैयार करने की जिम्मेदारी मिली है।
इस क्रम में प्रथम चक्र में वे 6 फरवरी को असम राज्य के मुख्य सचिव शिक्षा मंजीत ब्रह्मा, 7 फरवरी को नागालैंड के शिक्षा मुख्य सचिव केविलेनो अंगमी एवं 8 फरवरी को सिक्किम राज्य के शिक्षा मुख्य सचिव रविंद्र तेलांग के साथ बैठक कर कार्यशाला में बुलाए जाने वाले शिक्षकों के चयन और कार्यशाला के मसौदे पर चर्चा करेंगे। इसके पूर्व सुशांत पांडेय को भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के सदस्य के रूप में चयनित किया जा चुका है, तथा सार्क युवा सम्मेलन में वैश्विक शिक्षा सम्मेलन बंगलूरू में भारत सरकार द्वारा चीन भारत विनिमय कार्यक्रम के तहत चीन भेजा जा चुका है।