{"_id":"5f05f3eb8ebc3e63841b7a6a","slug":"surveillance-team-rescued-from-cyber-fraud-basti-news-gkp357440920","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विलांस टीम ने साइबर ठगी से शख्स को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विलांस टीम ने साइबर ठगी से शख्स को बचाया
विज्ञापन

बस्ती। सस्ता टैक्टर खरीदने की कोशिश में एक शख्स ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गया। उसके खाते से जालसाजों ने 30 हजार रुपये हड़प लिए, लेकिन पुलिस के साइबर सेल की सक्रियता के आगे हैकर को घुटने टेकना पड़ा। गंवाई रकम वापस कराने में पुलिस को सफलता मिली। रुपये वापस पाकर खातेदार ने पुलिस की प्रशंसा की।
पुरानी बस्ती के हड़िया निवासी ओमप्रकाश चौहान ने एसपी हेमराज मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि फेसबुक पर ट्रैक्टर के विज्ञापन देखकर उसे खरीदने के चक्कर में जालसाजी का शिकार हो गया। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल प्रभारी विकास यादव, एसआई कमलाकांत शुक्ला, कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार यादव, मोहन यादव, अभिषेक कुमार त्रिपाठी की टीम को टास्क सौंपा। टीम ने ऑनलाइन ट्रैक्टर के फर्जी विज्ञापन के माध्यम से ठगे गए 30 हजार रुपये ओमप्रकाश के बैंक खाते में वापस कराने में कामयाबी हासिल की। एसपी ने टीम की सराहना की।