फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Surprise inspection of departments, 75 personnel absent

विभागों का औचक निरीक्षण,75 कर्मी अनुपस्थित

Wed, 16 Oct 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of departments, 75 personnel absent
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच करते डीएम। - फोटो : BASTI
विभागों का औचक निरीक्षण, 75 कर्मी अनुपस्थित
विज्ञापन

बस्ती। डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर बुुधवार को सरकारी ककार्यालयों का अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। 75 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इनके वेतन पर रोक लगाते हुए डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया है।

डीएम के निर्देशों के क्रम में सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने जिला विकास विभाग अभिकरण, पशुपालन, पंचायत विभाग का निरीक्षण किया। यहां डीआरडीएम में सात, पशु पालन में पांच, पंचायत विभाग में चार कर्मी अनुपस्थित मिले। एडीएम रमेश चंद्र ने नगर पालिका परिषद का निरीक्षण किया। कार्यालय में 11 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। ईओ ने जांच अधिकारी को बताया कि आउट डोर कर्मी रजिस्टर में हस्ताक्षर बनाकर 10:40 बजे क्षेत्र में ड्यूटी पर गए हैं। यहां कुल 18 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीआरओ चंद्र प्रकाश ने पीडब्ल्यूडी खंड-एक, प्रांतीय खंड तथा मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड में एक, प्रांतीय खंड में आठ, मुख्य अभियंता कार्यालय में एक कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीडीओ अजीत श्रीवास्तव को समाज कल्याण में दो, अल्पसंख्यक विभाग में तीन कर्मी अनुपस्थित मिले। दिव्यांग जन सशक्ति करण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग व वित्त विकास निगम में सभी कर्मी उपस्थित मिले। प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट जगदम्बा सिंह ने संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। यहां नौ कर्मी अनुपस्थित पाए गए। अपर उप जिलाधिकारी श्रीप्रकाश शुक्ला के नजारत कलक्ट्रेट के निरीक्षण में छह कर्मी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed