{"_id":"646e65ec325f84e2cc027d44","slug":"supply-stalled-for-20-hours-due-to-strong-wind-and-light-rain-basti-news-c-7-1-180202-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तेज हवा व हल्की बारिश के चलते 20 घंटे से आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तेज हवा व हल्की बारिश के चलते 20 घंटे से आपूर्ति ठप
Thu, 25 May 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 25 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
टिनिच क्षेत्र के सूरत गढ चौराहे पर तेज हवा से गिरा बिजली का पोल ।
बस्ती। जिले के सल्टौआ ब्लाॅक के टिनिच क्षेत्र के करीब दो दर्जन गावों में पिछले 20 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। इसका कारण बुधवार की भोर में चली तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश के चलते टिनिच फीडर के बघौडी उपकेंद्र के सूरतगढ़ के पास आम का पेड़ टूटकर खंभे पर गिर गया। इसके चलते बिजली के तार तो टूट ही गए, दो खंभा भी जमीन पर गिर गया। इसके चलते करीब दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति भोर में 3 बजे से ठप है। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
जिले में बुधवार की भोर करीब 3 बजे तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई थी। इसका परिणाम रहा है कि टिनिच फीडर के बघौड़ी उपकेंद्र के सूरतगढ़ गांव के निकट पेड गिरने से दो पोल टूट गए। इसके चलते इस फीडर से जुडे महादेवा, तिनहरी,बभनगांवा, बजहिया, भदना, बसहवा, बैदोलिया, आमा,शिवपुर, बेतौहा, घुरहूपुर, पचलौरिया, नोनहा, कूपनगर, डिगरभरिया, कोडरी,सहित दो दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अवर अभियंता अनुज कुमार कन्नौजिया ने बताया की पेड टूट कर गिरने से पोल टूटा है। व्यवस्था की जा रही है। गोदाम से पोल लाने की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही व्यवस्था ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।