फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Superstition... Mother slits innocent child's throat with a knife, husband says it's a ghost

Basti News: अंधविश्वास... मां ने चाकू से रेता मासूम का गला, पति कह रहा प्रेत का साया

Fri, 09 Feb 2024 12:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 09 Feb 2024 12:55 PM IST
सार

परसपुर दुबौली गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला ने अपनी ढाई माह की बेटी का गला चाकू से रेत दिया। बेटी की चीख सुनकर परिवार वाले पहुंचे और बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ा कर जिला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Superstition... Mother slits innocent child's throat with a knife, husband says it's a ghost
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूत-प्रेत के चक्कर में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुर दुबौली गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला ने अपनी ढाई माह की बेटी का गला चाकू से रेत दिया। बेटी की चीख सुनकर परिवार वाले पहुंचे और बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ा कर जिला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला पर प्रेत का साया आता है। इसी दौरान उसने यह हृदयविदारक घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुर दुबौली गांव के महेंद्र नाथ नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। महेंद्र ने वर्ष 2019 में उड़ीसा की गीता से प्रेम विवाह किया था। करीब ढाई माह पहले गीता ने एक बेटी को जन्म दिया। महेंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह छह बजे गीता ने अपने कमरे में चाकू से बेटी का गला रेत दिया। उसकी चीख सुनकर महेंद्र पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। बेटी लहूलुहान हालत में पड़ी थी और गीता के हाथ में चाकू था।
विज्ञापन


महेंद्र ने तत्काल बेटी को उसके हाथ से छीना और बच्ची को लेकर आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर एसएस कन्नौजिया, डॉ मयंक पांडेय और एलके ओझा के अथक प्रयास से बच्ची की जान बच सकी। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर, बेटी का गला रेतने के बाद महिला भी सामान्य है। उसे पता ही नहीं है कि बेटी के साथ उसने क्या किया है। घरवालों ने भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed