{"_id":"6a3c29efac35001cb0032f19","slug":"summer-holidays-over-schools-to-buzz-with-activity-again-starting-today-basti-news-c-207-1-bst1006-161104-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गर्मी की छुट्टियां खत्म, आज से स्कूलों में लौटेगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गर्मी की छुट्टियां खत्म, आज से स्कूलों में लौटेगी रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद जिले के विद्यालयों में एक बार फिर चहल-पहल लौटने की तैयारी शुरू हो गई है। 25 जून से शिक्षण कार्य शुरू होना है। ऐसे में सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में साफ-सफाई, कक्षाओं की व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
परिषदीय स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक अवकाश घोषित हो गए थे। इसके बाद 16 जून को स्कूल खुल गए, लेकिन शासन से अवकाश को 24 जून तक बढ़ा दिया गया। इसमें शिक्षकों को 22 जून और बच्चों को 25 जून से विद्यालय में बुलाने की व्यवस्था की गई है। शिक्षण कार्य शुरू होने में एक दिन का समय रह गया है। ऐसे में अध्यापक तैयारियों में जुटे हैं। विद्यालयों में कक्षाओं, कार्यालयों, शौचालयों और परिसर की सफाई कराई जा रही है।
कई स्कूलों में टूटी फर्नीचर की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था की जांच और बिजली संबंधी कमियों को भी दूर किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शिक्षकों द्वारा नामांकन बढ़ाने, पाठ्यपुस्तकों के वितरण और नए शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। स्कूल खुलने के साथ ही नियमित पठन-पाठन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए समय सारिणी और कक्षावार व्यवस्थाएं भी तय की जा रही हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष ध्यान स्वच्छता, पेयजल और विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों पर दिया जा रहा है।