{"_id":"696aa0687534cadd220aaee2","slug":"sumangala-yojana-35-thousand-daughters-of-the-district-got-the-benefit-in-the-top-ten-basti-news-c-207-1-bst1005-151375-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमंगला योजना: टॉपटेन में जिला 35 हजार बेटियों को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमंगला योजना: टॉपटेन में जिला 35 हजार बेटियों को मिला लाभ
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ जिले की 35 हजार बालिकाओं को चालू सत्र में मिला है। आवेदन के बाद कई बार डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से उनके खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। उन्हें अलग-अलग किस्तों में धनराशि ट्रांसफर की गई है।
वर्ष 2019 में महिला एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ किया था। योजना के तहत बेटी का जन्म होने पर सरकार एकमुश्त पांच हजार रुपये अभिभावकों के खातों में डीबीटी के जरिये भेजती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि टीकाकरण पूर्ण होने पर दो हजार रुपये की दूसरी किस्त मिलती है।
बेटी के कक्षा एक में प्रवेश लेने पर तीसरी किस्त के रूप में तीन हजार रुपये की राशि दी जाती है। पांच किस्तों में धनराशि देने का प्रावधान है। बताया कि पूर्व में सरकार 15 हजार रुपये देती थी, इसे बढ़ाकर 25 हजार कर दिया गया है। बताया कि अभी 35 हजार 473 बालिकाओं को योजना का लाभ दिया गया है।