फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sugarcane peeling crisis due to lack of laborers

Basti News: मजदूरों के अभाव में गन्ना छिलाई का संकट

Thu, 14 Mar 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 14 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane peeling crisis due to lack of laborers
तापमान में वृद्धि होने से घट रहा गन्ने का वजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। बभनान चीनी मिल परिक्षेत्र के किसानों का नकदी फसल गन्ना है। यहां के किसान अपने रकबे के आधे से अधिक हिस्से पर गन्ने की बुवाई करते हैं। बभनान चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू हुए चौथा महीना है, पर क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में बाहरी मजदूर गन्ना छिलाई के लिए नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते गन्ने की छिलाई का संकट खड़ा हो गया है।

बभनान क्षेत्र में अधिक रकबे में गन्ने की बुवाई होने के चलते यहां गन्ना छिलाई के लिए बिहार, पीलीभीत, खीरी-लखीमपुर, सीतापुर, नेपाल आदि स्थानों से मजदूर आते हैं। मौजूदा पेराई सत्र में बाहरी मजदूर इक्का-दुक्का जगह से ही आए हैं। जिन किसानों को गन्ने की पर्ची मिल जा रही है वह मजदूरों के अभाव में गन्ने की छिलाई नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बाहरी मजदूरों के न आने से जो किसान सिर्फ मजदूरों पर निर्भर हैं, उनमें से अधिकतर किसानों को स्थानीय मजदूरों पर निर्भर होकर छिलाई करना पड़ रहा है। स्थानीय मजदूर बाहरी मजदूरों के अपेक्षा गन्ने की कम छिलाई कर पाते हैं। तापमान में वृद्धि होने के नाते छीलने के दौरान ही गन्ने का वजन कम हो जा रहा है। इससे किसान को घाटा लगने की भी डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च माह में जिस तरह दिन में धूप हो रही है बहुत देर तक किसान खेत में गन्ने की छिलाई नहीं कर पा रहा है। जो किसान खुद व परिवार के सदस्यों के साथ छिलाई कर रहा है। उसका गन्ना किसी तरह से चीनी मिल तक पहुच पा रहा है। चूकि अधिकांश किसान गन्ने की खेती किये है इस लिए लोकल मजदूरों की काफी कमी हो जाती है। कई किसान अभी भी मजदूर आने के इंतजार में हैं। किसान रमाकान्त मिश्र, राम दास, शिव बहादुर, देव कुमार, आदि किसानों का कहना है की तापमान वृद्धि होने से गन्ने का वजन कम होने का डर बढ़ रहा है। गन्ना विकास परिषद बभनान के वरिष्ठ निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गन्ना किसानों को चाहिए कि वह गन्ने के खेत में नमी कम न होने दे। नियमित रूप से गन्ने की सिंचाई करते रहें। अप्रैल महीने में तापमान में ज्यादा वृद्धि होगी ऐसे में पहले से ही खेतों में नमी रखना किसानों के लिए लाभदायक है। उन्होंने बताया कि किसान जो गन्ना की छिलाई सुबह करते हैं उसे दोपहर तक ढक करके ही घर आए तो गन्ना सूखने से बच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed