फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sugarcane-laden truck overturns, Ambedkar Nagar couple crushed to death

Basti News: गन्ना लदा ट्रक पलटा, अंबेडकरनगर के दंपती की दबकर मौत

Thu, 04 Dec 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane-laden truck overturns, Ambedkar Nagar couple crushed to death
नगर बाजार थानाक्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर के पर मोड़ हादसे मेंं क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा। संवाद
नगर बाजार, बस्ती। थानाक्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर के निकट मोड़ पर कलवारी की तरफ से आ रहा गन्ना लदा ट्रक बुधवार दोपहर बाद अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी चपेट में आकर अंबेडकरनगर जिले के वृद्ध दंपती की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग और राहगीर तुरंत राहत-बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अंबेडकरनगर जिले के अलीगंज थानाक्षेत्र के सकरावल निवासी एक परिवार के चार लोग हर्रैया अपनी रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गए थे। बुधवार को सफेद रंग के ऑटो में बैठकर भगवान दीन (70 वर्ष), उनकी पत्नी सोना देवी (65 वर्ष), इमरता देवी (70 वर्ष) पत्नी राजकुमार व निहाल (11 वर्ष) पुत्र राजकुमार अपने घर जाने के लिए निकले।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर के पास पहुंचकर सभी लोग अंबेडकरनगर की बस पकड़ने के लिए ऑटो से उतर गए। एसओ विश्वमोहन राय ने बताया कि उनमें इमरता देवी व निहाल ऑटो से उतर कर आगे बढ़ गए, जबकि भगवानदीन व उनकी पत्नी सोना देवी ऑटो से उतरकर चालक को किराया देने लगे। इतने में गन्ना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे भगवानदीन व सोना देवी दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कलवारी संजय सिंह ने बताया कि क्रेन मंगाकर ट्रक के नीचे से दोनों को निकलवाया गया। इसके बाद भगवानदीन और सोना देवी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कुछ देर के लिए यातायात को बाईपास की तरफ मोड़ दिया। सीओ ने बताया कि परिवार को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed