फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sugar prices surge ahead of the festive season, reaching Rs 65 per kg

Basti News: त्योहार से पहले चीनी के दाम में उछाल, 65 रुपये किलो भाव

Fri, 16 Oct 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Sugar prices surge ahead of the festive season, reaching Rs 65 per kg
बस्ती। त्योहारों के बीच चीनी की कीमतों में अचानक उछाल आने से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। करीब 10 दिन पहले 50 से 55 रुपये प्रति किलो बिकने वाली चीनी अब 65 से 70 रुपये तक पहुंच गई है। थोक बाजार में आपूर्ति कम होने से कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। इसका असर त्योहारों पर घरों में बनने वाली मिठाइयों और पकवानों पर भी पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती के थोक विक्रेता आशुतोष ने बताया कि पहले चीनी मिल से नियमित आपूर्ति हो जाती थी लेकिन करीब 15 दिन से माल कम मिल रहा है। अब बाहर से चीनी मंगानी पड़ रही है। तीन से चार दिन इंतजार करने पर भी गाड़ी नहीं मिल पा रही है। कारोबारियों के अनुसार, पुरानी बस्ती बाजार में रोजाना करीब 50 टन चीनी की खपत है लेकिन पांच-छह दिनों से नई खेप नहीं आई है। व्यापारियों के मुताबिक, सामान्य चीनी का थोक भाव करीब 6,200 रुपये प्रति कुंतल है, जबकि खुदरा बाजार में यह 65 रुपये किलो तक बिक रही है। डबल फिल्टर चीनी का थोक भाव 6,700 रुपये प्रति कुंतल और खुदरा कीमत 70 से 75 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। आपूर्ति में कमी कीमतों में बढ़ोतरी की प्रमुख वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन

आपूर्ति कम होने से दुकानदार भी परेशान
किराना व्यवसायी प्रमोद अग्रहरि ने बताया कि माल की कमी से स्टॉकिस्ट बाजार में नियमित आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। जिन कारोबारियों के पास स्टॉक है, वे बढ़ी कीमतों पर बिक्री कर रहे हैं। विक्की ने बताया कि पिछले दिनों चीनी के दाम घटे थे लेकिन अब फिर बढ़ गए हैं। ग्राहक पुरानी कीमत पर चीनी मांगते हैं। थोक बाजार से महंगा माल मिलने के कारण दुकानदारों को भी खुदरा कीमत बढ़ानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहार पर बढ़ेगा रसोई का खर्च
माधुरी गुप्ता, आरती और सुनीता ने बताया कि त्योहारों में मिठाई और पकवान बनाने के लिए चीनी की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। जरूरी खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सामान्य रहनी चाहिए, ताकि त्योहार के समय लोगों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ न पड़े।


कोट :::
चीनी मिलों से नियमित उठान हो रही है। स्टॉक की भी जांच कराई जा रही है। बैठक कर दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। -जगभान सिंह भदौरिया, जिला गन्ना अधिकारी, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed