{"_id":"6946f751b32dce627d0fb128","slug":"suddenly-losing-his-mental-balance-the-young-man-bit-three-people-basti-news-c-7-1-gkp1039-1171524-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अचानक बिगड़ा दिमागी संतुलन, युवक ने तीन लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अचानक बिगड़ा दिमागी संतुलन, युवक ने तीन लोगों को काटा
विज्ञापन
शिवपुर गांव में खंभे से बांधकर रखा गया पागल व्यक्ति।
संवाद न्यूज एजेंसी टिनिच (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में शनिवार की दोपहर में एक व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह आदमखोर जैसी हरकतें करने लगा। पहले घर के सामान इधर-उधर फेंके फिर दरवाजे के सामने खड़ी अपनी ही कार का शीशा तोड़ डाला। यह हरकतें देख गांव के तीन लोग उसे समझाने पहुंचे तो उन्हें दांत से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव के लोगों ने उसे पकड़कर घर के बाहर खंभे से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि शिवपुर गांव निवासी प्रेम प्रकाश (40) परिवार के साथ लखनऊ में रहता है, उसके दो बच्चे हैं। शुक्रवार की शाम वह अपनी कार से लखनऊ से गांव आया था। शनिवार को दोपहर के समय वह घर में अकेले था, इसी बीच उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। पहले वह घर के सामान फेंकने लगा, इसके बाद कार का शीशा तोड़ डाला। उसकी हरकतें देखकर गांव के कैलाश गुप्ता, चंद्रबली और सतिराम उसे समझाने पहुंचे तो वह उन पर भी आक्रामक होकर टूट पड़ा। किसी का जबड़ा, किसी का गाल और गला काटकर तीनों को घायल कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई।
शोर सुनकर जुटे गांव के अन्य लोगों ने प्रेम प्रकाश को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया और पुलिस कोे सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और प्रेम प्रकाश के परिजनों को फोन पर घटनाक्रम की जानकारी दी। चचेरे भाई बसंत ने बताया कि प्रेम प्रकाश को मानसिक बीमार है जिसका इलाज भी चल रहा है। परिवार के लोगों के आने पर उसे अस्पताल ले जाया जाएगा।