फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Such an incident of robbery had never happened in broad daylight in Basti city.

Basti News: बस्ती शहर में दिन दहाड़े कभी नहीं हुई थी लूटपाट की ऐसी वारदात, हैरत में पुलिस

Tue, 12 Sep 2023 03:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Tue, 12 Sep 2023 03:13 PM IST
विज्ञापन
Such an incident of robbery had never happened in broad daylight in Basti city.
सुरेंद्र मोहन वर्मा के घर पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

बस्ती  शहर में पुलिस चौकी से चंद कदम दूर दिन दहाड़े अधिवक्ता की पत्नी को चाकू मारकर लूटपाट की घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। लोगों का कहना है कि दिन दहाड़े चोरी, टप्पेबाजी, छिनैती तो कई बार हो चुकी है लेकिन घर में बंधक बनाकर इस तरह की लूटपाट कभी नहीं हुई थी। वह भी मालवीय रोड के ऐसे स्थान पर जहां काफी चहल-पहल रहती है।

विज्ञापन


24 घंटे वाहनों का आवागमन भी होता रहता है। मगर बदमाशों ने जिस दुस्साहसिक ढंग से घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है, उसे पुलिस को खुली चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने अपनी सभी विश्वसनीय टीमों को मैदान में उतार दिया है। स्वाट, एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली थाने की टीमों ने पूरी ताकत झोंक दिया है। एसपी का दावा है कि जल्द घटना का पुलिस खुलासा कर लेगी।
विज्ञापन


सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन वर्मा की पत्नी नूतन वर्मा को कुछ वर्ष पहले पैर में पैरालिसिस हो गई थी। तब से वह वाकर लेकर चलती हैं। उनके इकलौते पुत्र जितेंद्र मोहन वर्मा एक निजी कंपनी में मुंबई में कार्यरत हैं। वह अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहते हैं। एक बेटी शादीशुदा है और अपनी ससुराल में है। रौता चौराहे के पास स्थित पुराने मकान के ऊपरी तल पर पति-पत्नी भर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पत्नी ने सभासद पति पर दर्ज कराया दरिंदगी का केस, बोली- शादी को हो गए 22 साल, अब भी...

अधिवक्ता ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे कचहरी जाने के बाद पत्नी कमरा बंद करके अंदर थीं। करीब दो बजे के आसपास दो बदमाश सीढ़ी चढ़कर ऊपर पहुंचे। उनके दरवाजा खोलते ही धक्का दे दिया और दो कमरों में रखे सारे सामान लूट ले गए। इसमें बाधा बन रही वृद्ध नूतन वर्मा के सिर में पाइप से मारा और पेट में चाकू मार दिया। उसके गिर जाने पर हाथपैर बांधकर सीढ़ी से सटे बाथरूम में बंद कर दिया। सुरेंद्र मोहन वर्मा के अनुसार घर के एक कमरे में उनकी भयहू का भी जेवर आदि रखा था। बदमाश उसे भी लूट ले गए।

सीसीटीवी फुटेज पर दारोमदार

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जगह-जगह सीसीटीवी लगवाने का दावा करने वाली पुलिस का सारा दारोमदार फुटेज पर टिका हुआ है। चौराहे के आसपास कई जगह कैमरे लगवाए गए हैं। पुलिस उनके फुटेज खंगालने में जुटी है। माना जा रहा है कि बदमाशों के आने और जाने की तस्वीर आसपास के किसी न किसी कैमरे में जरूर आ गई होगी।

स्पष्ट नहीं है बदमाशों का हुलिया
अधिवक्ता के घर में लूटपाट करने वाले बदमाशों का हुलिया स्पष्ट न होने के कारण पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। हमले से आहत व घायल नूतन वर्मा भी स्पष्ट तौर नहीं बता पा रही हैं कि बदमाश की शक्ल-सूरत कैसी थी।आसपास के लोगों की भी नजर नहीं पड़ी, इसलिए कोई कुछ नहीं बता पा रहा है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में युवती की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस

शहर में दिन दहाड़े हुईं कुछ घटनाएं
  • 06 दिसंबर 2019 काे मालवीय रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में शुक्रवार दोपहर एक बजे चार बदमाशों ने तमंचे से लोगों को आतंकित कर डेढ़ मिनट के अंदर करीब 38 लाख रुपये लूट लिए थे। इसमें 30 लाख रुपये बैंक के थे, जबकि वहां मौजूद कई ग्राहकों से आठ लाख रुपये लूटे गए थे। दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे चार बदमाशों में से दो हेलमेट लगाए पहले बैंक के अंदर गए। तमंचा निकालकर उन्होंने ग्राहकों से भरी बैंक की लॉबी में सबको लाइन में खड़ा कर हाथ ऊपर करा दिए। बैंक स्टाफ को एक केबिन में ले जाकर बंद कर दिया। इसी दौरान चेहरे पर कपड़ा बांधे दो अन्य बदमाश भी वहां पहुंच गए। चारों ने मिलकर डेढ़ मिनट तक काउंटर में रखा कैश और कई ग्राहकों के पास मौजूद रकम लूट ली।
  • 26 सितंबर 2016 को कोतवाली थानान्तर्गत मड़वानगर में सोमवार को दिन-दहाड़े चोरों ने घंटे भर के भीतर पूरा घर खंगाल डाला था। कोतवाली महरीखावां के रहने वाले सुरेश उस समय अपनी पत्नी मनोरमा व एक बेटी के साथ मड़वानगर में रहते थे। सुबह बिटिया स्कूल चली और करीब दस बजे अपने काम पर चले निकल गए। करीब एक बजे उनकेे पत्नी रोज की तरह सिलाई सीखकर वापस लौटी तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा देखा। करीब छह लाख रुपए के जेवर व 35 हजार नकदी चोर उठा ले गए।
  • 12 अक्तूबर 2016 को बेलवाड़ाडी मुहल्ले में दिन में बालजी श्रीवास्तव के घर में जेवरात व नगदी का सामान चोरी हो गया था। एक मोटर्स कंपनी में काम करने वाले श्रीवास्तव घर में ताला लगाकर पत्नी व बच्चों को लेने सुबह ट्रेन से गोंडा चले गए थे। करीब पांच बजे शाम को वापस आए तो देखा दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर देखा लाकर में रखा कीमती जेवरात व बीस हजार नगदी गायब थी।
  • 04 फरवरी 2021 को कोतवाली क्षेत्र कटरा में बृहस्पतिवार दोपहर टप्पेबाजों ने पलक झपकते ही कानपुर के हार्डवेयर व्यवसायी की कार में रखे पांच लाख रुपये उड़ा दिया था। कटरा पानी की टंकी से बमुश्किल 50 मीटर दूर कार खड़ी करके सामने की दुकान पर बकाया लेने लगे। तभी एक युवक आकर उनको बताया कि उनकी कार से मोबिल गिर रहा है। हड़बड़ी में व्यापारी बोनट खोलकर लीकेज चेक करने लगे। उसी दौरान उचक्के आगे की सीट पर रखा बैग लेकर चंपत हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed