{"_id":"6ae3bb17214c69111704fe7d","slug":"hosts-basti-defeated-ayodhya-in-the-state-level-volleyball-tournament-basti-news-c-207-1-bst1005-170612-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रदेश वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में मेजबान बस्ती ने अयोध्या को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रदेश वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में मेजबान बस्ती ने अयोध्या को हराया
विज्ञापन
शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में खेल में दमखम दिखाते खिलाड़ी स्रोत विभाग
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबॉल डे-नाइट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। बुधवार की रात हुए मैच में मेजबान बस्ती मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अयोध्या को 25-17, 25-19 से हराया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। खेल विभाग की ओर से 31 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार के शेष पांच मुकाबले रात में खेले गए। मिर्जापुर ने अलीगढ़ को 23-25, 25-14 और 15-12 से हरा दिया। मेरठ ने आगरा को 25-14, 25-20 से शिकस्त दी। कानपुर ने बरेली को 25-10, 25-16 से हराया। झांसी ने सहारनपुर को 25-18, 20-25 और 15-10 से पराजित किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पहले मैच में बरेली ने देवीपाटन को 25-8, 25-9 से हराया। दूसरे मैच में मुरादाबाद ने मिर्जापुर को 23-25, 25-18 और 23-21 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में आजमगढ़ ने मेरठ को 15-11, 8-15 और 15-11 से हराया। चौथे मैच में कानपुर ने बस्ती को 18-16, 14-16 और 20-18 से पराजित किया। पांचवें मैच में झांसी ने अलीगढ़ को 15-8, 20-18 से हराया।
विज्ञापन
छठे मैच में वाराणसी ने गोरखपुर को 15-8, 15-9 से शिकस्त दी। सातवें मैच में कानपुर ने अयोध्या को 15-8, 15-19 से हराया। आठवें मैच में सहारनपुर ने मिर्जापुर को 9-15, 15-2 और 18-16 से पराजित किया।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि कुल 24 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। रात के मैच दूधिया रोशनी में कराए जा रहे हैं। प्रतियोगिता का संचालन उप क्रीड़ाधिकारी शकील अहमद अंसारी ने किया। आयोजन में निर्णायक मंडल के सदस्य अरविंद कुमार गुप्ता, अमित बच्चन, श्रीमेश राय, अनकेश गौड़, संतोष पटेल, राम कुमार यादव, योगेश शर्मा, राजन निगम, सर्वेश कुमार और वंश गोपाल मिश्र की भूमिका रही। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने अतिथियों और आयोजन से जुड़े लोगों के प्रति आभार जताया। कोच विकास सोनकर, दीप पटेल, अस्मिता गुप्ता, कमलेश यादव, आशुतोष पांडेय ने सहयोग किया।