फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl murdered and thrown body found in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में युवती की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 12 Sep 2023 12:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Sep 2023 12:01 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि शव की शिनाख्त हो गई है। युवती के गले पर कुछ निशान हैं। मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Girl murdered and thrown body found in Gorakhpur
मृतक युवती की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के एल्युमिनियम फैक्ट्री के पास रहने वाली रुपाजंली (26) की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। सोमवार को पीपीगंज के जसवल चौराहे के पास उसका शव मिला। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू करते हुए युवती के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है। उसकी सीडीआर के इंतजार में है। पुलिस ने युवती के पुरुष मित्र समेत दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया गया कि पुरुष मित्र युवती के साथ दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जसवल चौराहे से राप्ती नदी पर स्थित सिसई पुल के मध्य सड़क के किनारे झाड़ियों में सुबह करीब सात बजे स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखा और पीपीगंज पुलिस को सूचित किया। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी व एसओ आशीष कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसे भी पढ़ें: कोनी में सीलिंग की जमीन से कब्जा हटाने पर किसान भड़के,मगर फोर्स से भिड़े नहीं

 

Trending Videos

पुलिस ने अगल-बगल के गांवों में शव की पहचान के लिए प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई थी। देर शाम सोशल मीडिया पर फोटो देखकर परिजन थाने पहुंच गए थे। पुलिस के साथ मेडिकल कॉलेज में जाकर शिनाख्त किए। पिता राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि बेटी गोलघर के कपड़े की दुकान पर काम करती थी।

रविवार को दुकान पर जाने की बात कहते हुए घर से निकली थी, लेकिन दुकान पर नहीं गई थी। शाम को घर नहीं आने पर उसकी तलाश शुरू की गई। मोबाइल फोन से भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसी बीच सोमवार को सोशल मीडिया के एक ग्रुप पर शव की तस्वीर देख जानकारी हुई।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हड़कंप: नया सवेरा के सामने बनीं 121 दुकानें हो सकती हैं बंद, बनाने में खर्च हुए 1.25 करोड़ रुपये

पिता ने किसी से दुश्मनी से किया इन्कार, एक पर शक
पिता राजेंद्र ने अभी किसी से दुश्मनी से इन्कार किया है, लेकिन पुलिस से उन्होंने एक युवक पर शक जाहिर किया है। पिता ने बताया कि बेटी घर से दुकान पर जाने की बात कही थी। रविवार को गोलघर की बंदी होती है, लेकिन उसने बताया था कि दुकान खुली है। शाम में फोन से दुकान पर संपर्क करने पर पता चला कि वह नहीं आई है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि शव की शिनाख्त हो गई है। युवती के गले पर कुछ निशान हैं। मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें: कैंट-कुसम्ही तीसरी लाइन: ट्रायल सफल, 120 किमी की रफ्तार से दौड़ी सीआरएस स्पेशल

स्पोर्ट्स कॉलेज के पास नाले में मिला युवक का शव
शाहपुर इलाके के स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित एक अस्पताल के सामने सोमवार सुबह नाले में 30 वर्षीय युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के नाक से खून निकला था, जिससे लोगों ने तरह-तरह की आशंका जाहिर की है। सूचना पाकर पहुंची शाहपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज इलाके के लोहरपुरवा निवासी पृथ्वीराज (30) शाहपुर के पादरी बाजार में अपने भाई के साथ किराए पर रहकर मजदूरी करता था। सोमवार सुबह अस्पताल कर्मियों ने नाले में शव देखकर शाहपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नाले से निकाला। युवक के पाकेट से आधार कार्ड व मोबाइल फोन मिला है, जिससे उसकी पहचान हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed