{"_id":"6ae3bb4bb7663a3e950bbf2d","slug":"37-examination-centres-fall-short-of-standards-five-have-been-assigned-more-students-than-their-capacity-allows-basti-news-c-207-1-bst1001-170613-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 37 परीक्षा केंद्र मानक से दूर...पांच पर क्षमता से अधिक छात्र आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 37 परीक्षा केंद्र मानक से दूर...पांच पर क्षमता से अधिक छात्र आवंटित
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जारी केंद्रों की सूची पर आपत्तियों की भरमार है। बुधवार रात 12 बजे तक 97 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इनमें 37 केंद्रों की दूरी मानक से अधिक और क्षमता से अधिक छात्र आवंटन जैसी विसंगतियां रेखांकित की गई हैं। आपत्तियों का निस्तारण जिला स्तरीय समिति को 6 नवंबर तक करना है।
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 74 हजार विद्यार्थियों के लिए 127 केंद्रों की सूची जारी की गई है। डीआईओएस ने बुधवार की मध्यरात्रि तक आपत्ति मांगी थी। वेबसाइट पर आई आपत्तियों में 37 विद्यालयों की तरफ से मानक से अधिक दूरी का हवाला देते हुए केंद्र बदलने की मांग की गई है।
बताया गया है कि परिषद की नियमावली के अनुसार बालक वर्ग के लिए परीक्षा केंद्र की दूरी का मानक 12 से 15 किमी तक है। जबकि बालिका वर्ग के लिए अधिकतम सात किमी की दूरी पर केंद्र होना चाहिए। 37 विद्यालयों के परीक्षार्थियों के लिए प्रस्तावित केंद्र की दूरी इस मानक के विपरीत है। परीक्षा केंद्र बनाए गए छह विद्यालयों की ओर से सेंटर निरस्त करने का आवेदन किया गया है। तीन विद्यालयों ने कतिपय कारणों से केंद्र बदलने की दलील दी है। 45 विद्यालयों ने केंद्र बनाने की मांग की है। पांच विद्यालयों ने क्षमता से अधिक छात्रसंख्या आवंटन पर आपत्ति दर्ज कराई है। एक आपत्ति अस्पष्ट पाई गई है।
विज्ञापन
े