{"_id":"6782180c95b18641420d6dbb","slug":"success-in-mathematics-will-be-achieved-through-regular-practice-and-memorizing-formulas-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130231-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नियमित अभ्यास व कंठस्थ सूत्रों से गणित में मिलेगी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नियमित अभ्यास व कंठस्थ सूत्रों से गणित में मिलेगी सफलता
Sat, 11 Jan 2025 04:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:21 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से प्रस्तावित है। इस संबंध में शिक्षकों ने अच्छे नंबर के लिए कुछ टिप्स दिए। शिक्षकों का कहना है कि गणित में सूत्रों और अभ्यास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इनके जरिए कामयाबी हासिल की जा सकती है।
शिक्षकों ने बताया कि गणित के सवालों को हल करने के लिए सूत्र महत्वपूर्ण होते हैं। पूरे सवाल को ध्यान से पढ़ें। सूत्र के बिना सवालों को हल करना संभव नहीं है, इसलिए सभी अध्यायों के सूत्र उनके संकेतांक के अर्थ सहित याद करें। साथ ही गणित में नियमित अभ्यास बेहद जरूरी है। जितना अधिक अभ्यास करेंगे सवाल उतने ही आसान लगेंगे। उत्तर पुस्तिका में प्रश्न संख्या पूरी लिखें। लघुउत्तरीय सवालों के उत्तर में अगर जरूरी हो तो हल भी करना चाहिए। जिन सवालों के हल में चित्र की जरूरत हो, उनमें चित्र जरूर बनाएं।