फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Subordinate Services Selection Commission exam on 26 and 27

Basti News: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा 26 व 27 को

Wed, 21 Jun 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 21 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Subordinate Services Selection Commission exam on 26 and 27
बस्ती। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से दो साल पहले रद्द हुई ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी व समाज कल्याण पर्यवेक्षक की परीक्षा जिले के 26 केंद्रों पर 26 व 27 जून को होगी। एडीएम कमलेश वाजपेयी को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। बताया कि परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चार पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 11352 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से लेकर दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग की तरफ से वर्ष 2018 में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 1527, ग्राम विकास अधिकारी के 362 व समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 64 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। दिसंबर महीने में इसकी परीक्षा कराई गई थी और वर्ष 2019 में परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया गया था, लेकिन वर्ष 2020 में परीक्षा में धांधली की शिकायत मिलने पर वर्ष 2021 में यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब एक बार फिर शासन ने इन पदों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में पहली बार इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए 26 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए गए हैं। साथ में पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। सीसीटीवी की निगरानी में होने वाली परीक्षा की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed