फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Subhash became president and Rahul became minister of technician association.

Basti News: सुभाष अध्यक्ष व राहुल बने टेक्नीशियन संघ के मंत्री

Tue, 12 Sep 2023 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 Sep 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Subhash became president and Rahul became minister of technician association.
बस्ती। शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल के सभागार में रविवार को लघु सिंचाई विभाग के बोरिंग टेक्नीशियन संघ के जनपद शाखा का अधिवेशन हुआ। इसमें सुभाष चंद्र पांडेय को अध्यक्ष व राहुल श्रीवास्तव को जिला मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश पाल व विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री अरुण कुमार शुक्ला की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया। अवर अभियंता राम जीत तिवारी, श्रवण कुमार सिंह व संतोष कुमार को मतदान अधिकारी नियुक्त किया। जिनकी देखरेख में जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें अध्यक्ष व मंत्री के अलावा उपाध्यक्ष पद पर आत्मजीत सोनी, कोषाध्यक्ष पद पर चक्रेश श्रीवास्तव और संप्रेक्षक पद पर वीरेंद्र कुमार निर्वाचित घोषित किए गए। संगठन के प्रांतीय महामंत्री अरुण कुमार शुक्ल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed