फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students will receive assignments via email.

Basti News: छात्रों को ई-मेल से मिलेंगे असाइनमेंट

Sat, 06 Jun 2026 03:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Students will receive assignments via email.
बस्ती। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था तेजी से डिजिटल स्वरूप की ओर बढ़ रही है। शासन और माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर सभी पंजीकृत छात्र-छात्राओं की ई-मेल आईडी बनाना अनिवार्य किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीक से जोड़कर उन्हें ऑनलाइन शैक्षिक गतिविधियों के लिए तैयार करना है। इसी कड़ी में छात्रों को ई-मेल से असाइनमेंट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफार्म के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं ई-मेल के जरिए मिले असाइनमेंट को पूरा कर सकेंगे। इसके अलावा अध्ययन सामग्री प्राप्त कर सकेंगे और शिक्षकों से ऑनलाइन संवाद भी कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि नियमित पठन-पाठन, गृहकार्य, पाठ्यक्रम और मूल्यांकन प्रक्रिया में डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। साथ ही स्मार्ट क्लास और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) आधारित शिक्षण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे कठिन विषयों को रोचक तरीके से समझाया जा सके। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि डिजिटल साक्षरता से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इससे विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, तकनीकी दक्षता के साथ-साथ नवाचार की सोच विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed