{"_id":"696e804dcf3838e6d6087157","slug":"students-took-out-a-rally-to-create-awareness-about-road-safety-basti-news-c-207-1-bst1020-151558-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विद्यार्थियों ने रैली निकाल सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विद्यार्थियों ने रैली निकाल सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। साथ ही कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। रैली कॉलेज परिसर से होते हुए आईटीआई कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज, रेलवे स्टेशन चौराहा, ब्लॉक के सामने से होते हुए गौर थाने तक गई। जहां रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने सड़क पर चल रहे वाहनों एवं अन्य लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। इससे जीवन सुरक्षित रहता है। रैली वही से वापस होकर कॉलेज पहुंची जहां समापन किया गया। इसके बाद महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि सड़क पर चलते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। कभी भी जल्दबाजी में सड़क को पार न करें। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने सड़क सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। संचालन डॉ. गजेंद्र उबारन गिरि ने किया।
इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार तिवारी,डॉ. अनुज कुमार, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. सीमा जयसवाल, डॉ. श्रीराम चौहान, अभिषेक त्रिपाठी, रवि शुक्ल, पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।