{"_id":"6ac955493667caa409047e93","slug":"students-shown-the-path-to-the-future-during-counseling-basti-news-c-207-1-bst1031-168991-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: काउंसिलिंग में छात्र-छात्राओं को दिखाई भविष्य की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: काउंसिलिंग में छात्र-छात्राओं को दिखाई भविष्य की राह
विज्ञापन
बभनान। आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज में शुक्रवार को कॅरिअर काउंसिलिंग में छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य बनाने की राह सुझाई गई।
बताया गया कि सरकारी सेवा व व्यवसाय क्षेत्र में वह कैसे भविष्य बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं व कौशल विकास को लेकर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आलोक त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता और क्षमताओं के अनुरूप कॅरिअर का चयन करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और समय प्रबंधन अत्यंत आवश्यक हैं।
विद्यार्थियों को असफलताओं से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ. शेष कुमार पांडेय, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. रंजना त्रिपाठी, डॉ. विभा शुक्ला, डॉ. निरंकार मिश्र, डॉ. प्रेम कुमार पटवा आदि मौजूद रहे। संवाद