Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students showed their strength in the athletics competition in Basapar.

Basti News: बासापार में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम

Thu, 09 Oct 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 09 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Students showed their strength in the athletics competition in Basapar.
बासापार में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी- संवाद
बनकटी। सम्राट अशोक प्रभावंश बालिका इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित दक्षिणी क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन जनता इंटर कॉलेज, बासापार बनकटी के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के दर्जनों माध्यमिक एवं जूनियर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 100 मीटर से लेकर 800 मीटर दौड़, लंबी और ऊंची कूद, गोला, चक्का और भाला फेंक जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। सीनियर बालक वर्ग में 800 मीटर, 400 मीटर और 200 मीटर दौड़ में अजय बारीघाट, अमित यादव ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अभिलेख और शैलेश ने भी शानदार प्रदर्शन किया। बालिका जूनियर वर्ग में 400 मीटर दौड़ में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 800 मीटर दौड़ में शना ने पहली और शालिनी ने दूसरी पोजीशन हासिल की।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल और भाजपा उपाध्यक्ष भानुप्रकाश मिश्र ने किया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार मौर्य, विजय कुमार, अर्जुन उपाध्याय और मक्खन लाल सहित विद्यालय एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed