{"_id":"6929f05f67ef9b0d070e3861","slug":"students-should-always-develop-the-habit-of-listening-well-basti-news-c-207-1-bst1005-148557-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विद्यार्थी हमेशा अच्छा सुनने की आदत डालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विद्यार्थी हमेशा अच्छा सुनने की आदत डालें
Sat, 29 Nov 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित डीआईसी संजीव त्यागी स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में शुक्रवार को मेधा अलंकरण समारोह-2025 संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी संजीव त्यागी रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने बारे में हमेशा अच्छा सुनने की आदत डालें।
दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम की प्रास्ताविकी रखी एवं अतिथि परिचय कराया। अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की तथा बच्चों को निरंतर श्रेष्ठता की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया।
इसके बाद मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा दशम एवं द्वादश में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही विद्यालय में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉपर छात्र-छात्रा को टैबलेट प्रदान कर उनका सम्मान किया गया और मनोबल बढ़ाया गया। साथ ही पांच टॉपर विद्यार्थियों के अभिभावकों का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन
अखिल भारतीय स्तर पर अटल टिंकरिंग लैब के लिए मॉडल बनाने वाले विद्यालय के चार छात्र सचिन, आलेख त्रिपाठी, अथर्व गुप्ता और सर्वेश शुक्ला के साथ-साथ इन्हें प्रोत्साहित करने वाले प्रांत के प्रांत संयोजक और विद्या मंदिर रामबाग के आचार्य एवं अटल प्रमुख अंकित कुमार गुप्ता भी सम्मानित किए गए। इनके मॉडल अखिल भारतीय स्तर पर टॉप 20 में चयनित किए गए। रविकुल रतन पांडेय, दीपक चौधरी, अनुपमा पांडेय, किरन त्रिपाठी, डॉ. उपेन्द्र द्विवेदी, ब्रजेश पांडेय, अजीत सिंह, अशीन्द्र प्रकाश मिश्र, आनंद राजन पाल और उमेश पांडेय को सम्मान मिला। संचालन डॉ. राजन श्रीवास्तव, आशीष सिंह, वायुनन्दन मिश्र ने किया।
मंच पर विद्या भारती गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक राम सिंह, प्रबंधक डॉ. एसपी सिंह, प्रधानाचार्य गोविंद सिंह व स्कूल की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह मौजूद रहीं।