फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   students faces problem for going school

कहीं मेड़ तो कहीं पानी में होकर विद्यालय पहुंच रहे बच्चे

Mon, 13 Sep 2021 09:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
students faces problem for going school
गौर क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते माझा मानपुर के बच्चे। संवाद - फोटो : BASTI
कहीं मेड़ तो कहीं पानी में होकर विद्यालय पहुंच रहे बच्चे
विज्ञापन

- बनकटी के आंबेडकरनगर प्राथमिक विद्यालय जाने का नहीं है रास्ता
- बेलवरिया जंगल व माझा मानपुर क्षेत्र के बच्चे पानी से होकर जाते हैं पढ़ने
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी/गौर। क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में आने-जाने का रास्ता ही नहीं है। वहीं कुछ विद्यालय के रास्ते में पानी भर जाने की वजह से विद्यार्थियों को दिक्कतें हो रही है।
नगर पंचायत बनकटी के आंबेडकरनगर वार्ड स्थित परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे खेत के मेड़ से होकर विद्यालय जाते हैं। विद्यालय में 70 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रधानाध्यापक विंद्रावती ने बताया कि विद्यालय भवन भी जर्जर हो चुका है और छत से पानी टपकता है। खेत के मेड़ से होकर बच्चे विद्यालय आते हैं जिससे विषैले जीवों का डर बना रहता है। बीईओ अनिता त्रिपाठी ने बताया कि रास्ते की समस्या संज्ञान में है उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। बारिश के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

गौर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के बेलवरिया जंगल से माझा मानपुर संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी में जलमग्न हो गया है। वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण स्कूल बच्चे इसी मार्ग से होकर पढ़ने जा रहे हैं। छात्रा संध्या, प्रियंका यादव, अंजली वर्मा, बृजेश यादव, बलजीत आदि ने बताया कि पानी से होकर स्कूल जाना पढ़ रहा जिससे ड्रेस भीग जाता है। कई बार फिसलकर पानी में भी गिर जाते हैं जिससे उस दिन स्कूल जा पाना मुश्किल हो जाता है। बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से ऐसे स्कूलों के बारे में जानकारी मांगी गई है। समस्या निस्तारण के लिए स्थानीय विकास खंड प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed