{"_id":"64d138d54dc8e7eada082d34","slug":"student-scolership-basti-news-c-207-1-sgkp1004-2442-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए बीआरसी परिसर में वितरित की गईं किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए बीआरसी परिसर में वितरित की गईं किताबें
Tue, 08 Aug 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनकटी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को बीआरसी परिसर में हुआ। प्रभावंश महिला महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. अनिल कुमार मौर्य व शिक्षक संघ की ओर आयोजित कार्यक्रम में 45 विद्यालयों को 50 पुस्तकें शिक्षकों को तैयारी कराने के लिए दी गईं।
मुख्य अतिथि सिद्धार्थनगर के बीईओ संतोष शुक्ला व विशिष्ट अतिथि बीईओ बनकटी अरुण कुमार यादव रहे। संतोष ने कहा कि 44 संविलियन विद्यालयों के छात्रों ने पिछली बार परीक्षा में हिस्सा लिया था। इसमें 33 छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। इस साल चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय बच्चों को तैयारी के लिए पुस्तक उपलब्ध करा रहा है। जो निश्चित ही उन्हें सफलता प्राप्त करने में मदद करेगी। इस मौके पर मोहम्मद इकबाल, अतुल कृष्णराज, दुर्गेश राव, इंदु त्रिपाठी, राघवेंद्र उपाध्याय, मंजेश राजभर, वंशराज गुप्ता, अभिराम उमराव, अजय पाल, चंद्र शेखर शर्मा, सुदर्शन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।