फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accelerate construction work, without compromising on quality.

Basti News: निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, गुणवत्ता से समझौता नहीं

Thu, 29 Oct 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Accelerate construction work, without compromising on quality.
बस्ती। मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं में देरी पर तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों और तकनीकी विशिष्टताओं का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा और सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी कराई जाएं।
विज्ञापन

बुधवार को आयुक्त सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने सड़कों को छोड़कर एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की भौतिक प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समयावधि में उन्हें पूरा करने की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि जिन परियोजनाओं की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, उनमें आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। संबंधित अधिकारी कार्यदायी संस्थाओं के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करें। साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed