{"_id":"67b2393ac1a206f56e05609e","slug":"student-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-lying-on-the-ground-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132153-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, जमीन पर पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, जमीन पर पड़ा मिला शव
Mon, 17 Feb 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के रमया गांव की कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसे जमीन पर लिटाया गया था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि उसने फंदा लगा लिया। पुलिस ने उसे सीएचसी हर्रैया ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, हर्रैया थाना क्षेत्र के रमया गांव निवासी लालजी मुंबई में रहते हैं। उनका बेटा लखनऊ में रहता है। घर पर उनकी पत्नी गुड्डन तीन बेटियों के साथ रहती हैं। रविवार को उसकी दो बेटियां शालू व परी मां के साथ खेत में काम करने गई थी।
कुछ देर बाद उसकी मां ने छोटी बेटी परी को सोनी (17) को बुलाने भेजा तो उसे जमीन पर पड़ा देखा। भाग कर अपनी मां को उसने बताया। मां शोर मचाते हुए मौके पर पहुंची तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी हर्रैया पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।