फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Strikers beat Champion by six wickets

Basti News: स्ट्राइकर ने चैंपियन को छह विकेट से हराया

Sat, 02 Aug 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 02 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Strikers beat Champion by six wickets
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को एक मुकाबला खेला गया। मुकाबले में बस्ती स्ट्राइकर ने बस्ती चैंपियन को छह विकेट से हराया और अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बस्ती चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में बस्ती चैंपियंस 26.3 ओवर में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अखिलेश यादव ने 30, यश्मित ने 17 और रुद्र पाल ने 12 रन बनाए। बस्ती स्ट्राइकर की ओर से आर्यन यादव और यशस्वी यादव ने दो-दो और आयुष शुक्ला ने एक विकेट लिया। 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती स्ट्राइकर की शुरुआत जबरदस्त रही।
विज्ञापन

टीम ने 23.2 ओवर में ही 136 रन बनाकर मैच को छह विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से यश शुक्ला ने 53, आयुष शुक्ला ने 31 और अभिनव ने 12 रन बनाए। बस्ती चैंपियंस की ओर से अर्पित ने दो और मदन ने एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन करने वाले बस्ती स्ट्राइकर टीम के खिलाड़ी आयुष शुक्ला को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आयुष शुक्ला ने 31 रन बनाए और एक महत्वपूर्ण विकेट लिए। कोच आलोक वर्मा ने विजेता और उप विजेता टीम खिलाड़ियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया।
डायट में प्रशिक्षित शिक्षकों को मिला प्रमाण पत्र

बस्ती। डायट में एकीकृत शिक्षक-प्रशिक्षण मॉड्यूल पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में विक्रमजोत और परशुरामपुर को मिलाकर कुल 210 शिक्षक प्रशिक्षित किए गए। डायट प्राचार्य संजय शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों को को प्रमाण पत्र वितरित किया।




डायट प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक जो भी सीखे हैं, उसको अपनी कक्षाओं में लागू करें ताकि बेसिक शिक्षा में बड़ा परिवर्तन देखने को मिले। प्रशिक्षण के संदर्भदाता डायट प्रवक्ता अलीउद्दीन, शशिदर्शन त्रिपाठी, मोहम्मद इमरान, डॉ ऋचा शुक्ला ने प्रतिभागियों को विस्तृत ढंग से प्रशिक्षण के विषयों को बताया। एकीकृत प्रशिक्षण के प्रभारी प्रवक्ता डॉ रविनाथ त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार से तीसरे और चौथे बैच के 210 शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू होगा। जिसमें हर्रैया और कप्तानगंज के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। यह प्रशिक्षण 15 बैच में 1500 प्राथमिक शिक्षकों को दिया जाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed