फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Strike continued at the Sub-Registrar's office.

Basti News: उप निबंधन कार्यालय में जारी रहा हड़ताल

Sat, 20 Jun 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Strike continued at the Sub-Registrar's office.
महराजगंज। उप निबंधन कार्यालय हर्रैया में लेखन कार्य और स्टांप की ई-पेमेंट व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में शुरू हुई हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर शासन के प्रस्तावित निर्णय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी एक भी विलेख का पंजीकरण नहीं हो सका, जिससे कार्यालय का कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन

दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष रविंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने से रजिस्ट्री कार्य से जुड़े हजारों लोगों की आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा। उनका कहना है कि लेखन कार्य और स्टांप भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होने पर दस्तावेज लेखक, स्टांप विक्रेता और अन्य सहयोगी कर्मियों का रोजगार प्रभावित होगा। इससे हजारों परिवारों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पूरे दिन कार्यालय परिसर में धरना, प्रदर्शन और नारेबाजी का सिलसिला चलता रहा। इसके चलते रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को भी निराश होकर वापस लौटना पड़ा। हड़ताल के कारण शुक्रवार को भी एक भी विलेख पंजीकृत नहीं हो सका। कार्यालय परिसर में सामान्य दिनों की अपेक्षा सन्नाटा पसरा रहा और समूचा पंजीकरण कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed