फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Strictness: Roadways bus drivers and conductors confused about the 25-passenger requirement

सख्ती : 25 सवारी की अनिवार्यता के उलझन में रोडवेज बस के चालक-परिचालक

Fri, 15 May 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Strictness: Roadways bus drivers and conductors confused about the 25-passenger requirement
बस्ती। परिवहन निगम ने बस संचालन में सुधार और बढ़ते घाटे की भरपाई के लिए लागू नियम पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। अब रोडवेज बसें तभी बस अड्डे से रवाना हो रही हैं, जब उनमें कम से कम 25 यात्री सवार बैठ जा रही हैं। इससे चालकों-परिचालकों के सामने नया संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


वहीं, अब यात्रियों को केवल 20 किलो तक सामान मुफ्त ले जाने की अनुमति होगी। इससे अधिक वजन होने पर अलग से लगेज बुकिंग करानी पड़ेगी। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि लंबे समय से कई रूटों पर कम यात्रियों के साथ बसें चलने से राजस्व प्रभावित हो रहा था। ऐसे में संचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने और ईंधन खर्च कम करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद चालक और परिचालकों को भी यात्रियों की संख्या सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यात्रियों के सामान को लेकर भी निगम ने सख्ती बढ़ाई है। अब 20 किलो से अधिक सामान ले जाने वाले यात्रियों को बस अड्डे पर अलग से बुकिंग करानी होगी। बिना बुकिंग अधिक सामान ले जाने पर कार्रवाई की जा सकती है। बताया कि नई व्यवस्था से बसों के संचालन में पारदर्शिता आएगी और निगम की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। डीजल औसत मेंटेन होगा और लोड फैक्टर भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीजल-पेट्रोल का खर्च कम करने की अपील के बाद यह नियम रोडवेज में तेजी से पालन कराया जा रहा है। इससे कई रूटों का शेड्यूल भी गड़बड़ा जा रहा है। हालांकि, पीक सीजन होने के चलते अभी यह मुश्किल बसों के सामने नहीं है। मगर, सहालग खत्म होने के बाद समस्या बढ़ेगी। बताया गया कि सख्ती का असर डीजल औसत और लोड फैक्टर पर दिखा है। सुधार की ओर रोडवेज बढ़ा है।

---
बस्ती डिपो पर एक नजर
चालक : 180
परिचालक : 245
निगम बस : 103
अनुबंधित बस : 33
लोड फैक्टर : 66 प्रतिशत
डीजल औसत : 5.68 प्रतिशत
संचाचन चयनित मार्ग : 64
रोजाना आमदनी : 17 लाख
कोट
रोडवेज में लोड फैक्टर का जो मानक है वह 50 से कम न हो ऐसे में 25 सवारी बस में बैठने पर ही बसें गंतव्य के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इससे सुधार दिख रहा है।
-आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed