फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Strict compliance with food safety standards must be ensured: CRO

खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए : सीआरओ

Fri, 26 Jun 2026 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Strict compliance with food safety standards must be ensured: CRO
बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्राविधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अनुश्रवण को लेकर जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने की। इस दौरान जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने कहा कि आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए खाद्य कारोबार संचालकों के पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए नियमित निरीक्षण एवं सघन प्रवर्तन कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही त्योहारों एवं विशेष अवसरों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने पर बल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गत तिमाही में की गई कार्यवाहियों, खाद्य नमूनों के संग्रहण, जांच रिपोर्टों, अभियोजन की स्थिति तथा लाइसेंस एवं पंजीकरण संबंधी प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। समिति के समक्ष खाद्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मामलों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने जनपद में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डा. राजीव निगम, एसडीएम राजेश यादव, डीआईओएस संजय सिंह, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, उपायुक्त प्रशासन राज्यकर उपेन्द्र यादव, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed