फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stray cattle roaming the streets; finding no shelter in *gaushalas*.

Basti News: सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश, गोशाला में नहीं मिल रहा सहारा

Sat, 29 Aug 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Stray cattle roaming the streets; finding no shelter in *gaushalas*.
मालवीय रोड पर बैठे निराश्रित गोवंश संवाद
बस्ती। निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में सहारा नहीं मिल पा रहा है। वह सड़कों पर ही विचरण करते नजर आते हैं। रात में इनकी धमाचौकड़ी के चलते राहगीर अपना रास्ता बदल लेते हैं। मालवीय रोड पर तादाद अधिक है।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर इन दिनों निराश्रित गोवंश की संख्या बढ़ गई है। झुंड में यह सड़कों पर घूमते दिखते हैं। एक साथ 10 से 12 की संख्या में यह सड़कों पर या तो बैठे रहेंगे या फिर विचरण करते मिलेंगे। इनकी वजह से जाम लगने की नौबत भी आ जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर पालिका इनके संरक्षण पर ध्यान नहीं दे रही है, जिसकी वजह से ये सड़कों को ही अपना ठिकाना बना रहे हैं। इनकी चपेट में आकर राहगीर घायल हो रहे हैं। कभी-कभी तो ये राहगीरों पर हमलावर भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

मालवीय रोड पर इनकी तादाद ज्यादा बढ़ गई है। झुंड में यह सड़कों पर बैठे रहते हैं। हाॅर्न बजाने के बाद भी ये सड़क से नहीं हटते। इससे जाम लगने लगता है। यही हाल कंपनीबाग-गांधीनगर तिराहे का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
समय-समय पर अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश को पकड़कर गोशाला में संरक्षित किया जाता है। जल्द ही अभियान चलाकर इन्हें पकड़कर गोशाला भिजवाया जाएगा।
-अंगद गुप्ता, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed