फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stray animals damage paddy crops, farmers worried

Basti News: छुट्टा पशुओं से धान की फसल को नुकसान, किसान परेशान

Fri, 19 Sep 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 19 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Stray animals damage paddy crops, farmers worried
पैकोलिया। धान की बढ़ती फसल को अब छुट्टा मवेशियों से खतरा है। झुंड में घूम रहे ये पशु खेतों में घुसकर धान की बाली तो खाते ही हैं, साथ ही पौधों को रौंद दे रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि मवेशियों को खदेड़ने पर कई बार ये उल्टे किसानों पर हमला कर देते हैं, जिससे खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है। पैकोलिया, बरगदवा, सेमरा, परसागना, पकड़ीजप्ती, सेखुई सहित कई गांवों में इनका झुंड खुलेआम विचरण करता देखा जा रहा है। किसानों ने बताया कि धान की बुवाई के बाद पहले उन्हें यूरिया संकट का सामना करना पड़ा और अब जब फसल बढ़ने लगी है तो छुट्टा पशुओं का आतंक बढ़ गया है। पैकोलिया गांव में तो इनका स्थायी बसेरा तक हो गया है। गांव निवासी किसान आलोक यादव, शिवपूजन, जगराम, रामनरेश यादव, कृष्ण कुमार, जसवंत चौहान, गंगाराम, हरिप्रसाद आदि ने बताया कि उनकी मेहनत की फसल बर्बादी की कगार पर है। किसानों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था बनाने और छुट्टा मवेशियों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed