फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stray animals caught by operation at night

Basti News: रात में अभियान चलाकर पकड़े गए छुट्टा पशु

Thu, 23 Nov 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Stray animals caught by operation at night
रोडवेज तिराहे छुट्टा पशुओ को पकड़ा गया।
जानबूझकर जानवरों काे सड़क पर छोड़ने वाले पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सदर तहसील क्षेत्र के नगर पालिका, नगर पंचायत व ब्लाॅक क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर गो आश्रय स्थल पहुंचाने का अभियान को चलाया गया। एसडीएम सदर ने कहा कि यदि कोई पशु पालक जानबूझकर जानवरों काे सड़क पर छोड़ता है तो उस पर शांति भंग की कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम गुलाब चंद्र मंगलवार की रात में अधिकारियों की टीम के साथ शहर के रोडवेज तिराहे, रौता चौराहे, ब्लाॅक रोड, रेलवे स्टेशन तक अभियान चलाकर करीब 20 छुट्टा पशुओं को पकड़वाया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एके दूबे, बीडीओ सदर मनोज कुमार श्रीवास्तव अलावा कर्मचारी, सफाईकर्मी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि डीएम के निर्देश पर पूरे छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान चल रहा है। इसके लिए सभी बीडीओ को जिम्मेदारी दी गई है। पशु पालकों से भी अपील की है कि अपने पशुओं को न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed