फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Straw reaper required for combined machines

कंबाइंड मशीनों के लिए स्ट्रा रीपर जरूरी

Tue, 01 Nov 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Straw reaper required for combined machines
कंबाइंड मशीनों के लिए स्ट्रा रीपर जरूरी
विज्ञापन

बस्ती। कंबाइंड मशीन पर सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम या स्ट्रा रीपर लगाए बिना धान की कटाई का काम नहीं किया जाएगा। यदि कोई मशीन बिना स्ट्रा रीपर लगाने धान की कटाई करते मिली तो संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कंबाइंड संचालकों की बैठक में ये बातें डीएम प्रियंका निरंजन ने कहीं।
उन्होंने कहा कि पराली जलाने पर सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय हरित अधिकरण की ओर से जुर्माना लगाने का आदेश दिया गया है। इसमें दो एकड़ से कम क्षेत्र पर 2,500, दो से पांच एकड़ क्षेत्र पर 5,000 और इससे अधिक क्षेत्र के लिए 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने लेखपालों व सचिवों को निर्देश दिए कि किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

कहा कि जागरूकता के लिए सभी गांवों में गोष्ठी आयोजन की जाए। प्रधान की ओर से पराली निकट की गोशालाओं में भेजी जाएगी। भेजने की व्यवस्था मनरेगा के तहत की जाएगी। उन्होंने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि अपने कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करें, जहां पर बिना सुपर स्ट्रा सिस्टम या स्ट्रा रीपर के कंबाइंड चलने की सूचना प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ को निर्देश दिए कि बिना रीपर के चलने वाले कंबाइंड मशीनों का चालन करें। एआरटीओ ने बताया कि जिले में कुल 91 कंबाइंड मशीनें हैं। बैठक का संचालन उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार ने किया। इस मौके पर एडीएम कमलेश चंद्र, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीएओ मनीष सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी, गन्ना अधिकारी मंजू सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed