फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   stolen seven house

पुरानी बस्ती के करही गांव के सात घरों में चोरी

Tue, 09 Nov 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
stolen seven house
पुरानी बस्ती के करही गांव के सात घरों में चोरी
विज्ञापन

- पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में स्थित है गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के करही के सात घरों में सोमवार रात चोरों एक-एक कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह ग्रामीणों को वारदात की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस टीम गांव में पहुंची और पूछताछ कर चोरों का सुराग लगाने में जुट गई।

ज्वेलरी का व्यापार करने वाले पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के करही निवासी रघुवंश वर्मा के अनुसार घर के अंदर से बैग चोरी हो गया। जिसमें रखा चार जोड़ी फैंसी पायल, दो बच्चों की पायल, दो पायल, पायजेब, सोने की झुमकी, सोने का दो झाला, लॉकेट, सोने की बाली सहित करीब डेढ़ लाख के गहने व 38 सौ नकदी गायब हो गया। इसी गांव के मुरलीधर यादव के घर देवरिया जिले से आए मेहमान का एक आई फोन, नकदी व कपड़ा चोर उठा ले गए। सतीश चौधरी के घर से पर्स गायब हुआ है, जिसमें करीब तीन हजार रुपये थे। रामअनुग्रह चौधरी के घर में छत पर लगे फाटक को खोलकर चोरों ने अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। उनके छत पर पेंचकस व प्लास बरामद हुआ है। गांव के पंचराम प्रजापति के घर से मोबाइल व नकदी चोरी हुई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य डब्लू चौधरी के घर में भी चोरों ने घुसने की कोशिश की। मगर शोरगुल के कारण चोर भाग निकले। गांव के शैलेंद्र यादव उर्फ बबलू यादव के घर से नकदी सहित सामान चोरी हुआ है। थाना प्रभारी ब्रजेन्द्र पटेल ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed