फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stolen clothes and box found in the bush

Basti News: झाड़ी में मिला चोरी का कपड़ा और बाॅक्स

Sat, 23 Sep 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Stolen clothes and box found in the bush
महराजगंज/बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल गांव में शुक्रवार को झाड़ी में चोरी गए कपड़े और बाॅक्स फेंका हुआ मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल गांव में 20 सितंबर की रात चोरों ने चार घरों में हाथ साफ किया था। गांव के राजनारायन चौधरी के घर में छत के रास्ते घुसकर कमरे में रखा दो बॉक्स, गहने और नकदी लेकर फरार हो गए थे। इसके बाद चोर कुसुमदेवी घर में भी घुसे। यहां से भी गहना और रुपये लेकर चंपत हो लिए। इसी रात दरोगा अर्जुन कुमार के पिता घूरे के घर से भी 25 हजार रुपये की चोरी हुई। योगेश कुमार का भी घर चोरों ने खंगाल डाला।
विज्ञापन

घटना के बाद से पुलिस और स्वाॅट टीम चोरों को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई है। संदेह के आधार पर 8-10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ भी किया। शुक्रवार दोपहर दो बजे राजनरायन की बेटी साक्षी चौधरी की निगाह घर से पचास मीटर दूर झाड़ी में पड़ी। देखा कि वहां बाॅक्स और कुछ कपड़े पड़े हैं। कुछ ही देर के बाद गांव के अन्य लोग भी जुट गए। पता चला कि घरों से चोरी किए गए कपड़े और बाॅक्स चोरों ने फेंका है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि चोरों की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed