{"_id":"61cb5169c823a8227f11eae7","slug":"still-not-increasing-beneficiaries-basti-news-gkp4216083167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस: तमाम प्रयास, फिर भी नहीं बढ़ रहे लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस: तमाम प्रयास, फिर भी नहीं बढ़ रहे लाभार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओटीएस: तमाम प्रयास, फिर भी नहीं बढ़ रहे लाभार्थी
दो बार अंतिम तिथि बढ़ने के बावजूद प्रगति महज 8.19 प्रतिशत
तीनों जिलों के करीब 832316 उपभोक्ताओं को दिया जाना है लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विद्युत वितरण निगम एक मुश्त समाधान योजना चला रहा है। इसमें लाभार्थी उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के लिए दो बार अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है। इसके बावजूद योजना में 8.19 प्रतिशत प्रगति हासिल हो पाई है। यह योजना 31 दिसंबर को समाप्त हो रही है। तमाम प्रयास के बावजूद लाभार्थी उपभोक्ताओं की संख्या न बढ़ने से अभियंताओं में खलबली मची है।
बस्ती मंडल के तीनों जिलों में 21 अक्तूबर से 30 नवंबर तक एक मुश्त समाधान योजना शुरू की गई। बाद इसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई। खास प्रगति हासिल होता न देख पावर कारपोरेशन ने अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी। इसके बावजूद इसमें प्रगति नहीं हो रही है। योजना के तहत मंडल के तीनों जिलों बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर में करीब 832316 उपभोक्ताओं को लाभ दिया जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन उपभोक्ताओं से तीनों वितरण मंडलों को कुल करीब 1099 करोड़ रुपये वसूलने हैं। इसके लिए तीनों वितरण मंडल योजना में शामिल उपभोक्ताओं को व्यक्तिगत रूप से पत्राचार किया गया। इसके अलावा जागरुकता रैली, शिविर आदि के माध्यम से बकाएदारों तक ब्याज माफी की सूचनाएं पहुंचाई गईं। फिर भी लाभार्थी उपभोक्ताओं की संख्या में संतोषजनक इजाफा नहीं हो रहा है। 27 दिसंबर तक तीनों जिलों के करीब 68200 उपभोक्ताओं ने योजना में लाभ लिया था। इनसे विद्युत निगम को 43.31 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
‘लाभ लेने से कतरा रहे हैं उपभोक्ता’
विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एमके अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल ओटीएस के तहत जमा कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। शासन की मंशा के अनुरूप उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके बावजूद उपभोक्ता लाभ लेने से कतरा रहे हैं।