फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   State workers will picket for 11 demands including old pension

पुरानी पेंशन सहित 11 मांगों के लिए धरना देंगे राज्यकर्मी

Sun, 30 Oct 2022 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
State workers will picket for 11 demands including old pension
पुरानी पेंशन सहित 11 मांगों के लिए धरना देंगे राज्यकर्मी
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी पेंशन नीति बहाली सहित 11 मांगों के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सात नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देगा। यह निर्णय रविवार को परिषद की बैठक में लिया गया। बैठक में धरने की रणनीति पर विचार किया गया।
परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामअधार पाल और मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि राजस्थान सहित देश के अनेक राज्यों में पुरानी पेंशन नीति बहाल हो चुकी है, लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं है। 11 सूत्री मांगों के लिए आगामी सात नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक दिवसीय धरने में दिन में 10.30 बजे से दो बजे तक जनपद के विभिन्न विभागों के कर्मचारी हिस्सा लेंगे। दिन में दो बजे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए मस्तराम वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के समक्ष करो या मरो की स्थिति है। सरकार एक-एक कर समस्याओं को समाप्त कर रही है। ऐसे में हमें अपनी एकजुटता बनाए रखते हुए संघर्ष की धार को तेज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक सिंह, कोषागार कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश पाठक, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ अध्यक्ष अरुणेश पाल, पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्या, ग्राम विकास अधिकारी संघ के मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय, सिंचाई संघ अध्यक्ष सुभाष मिश्र धरना को समर्थन दिया है।

इस मौके पर इं. राजेश श्रीवास्तव, संतोष राव, अंबिका प्रसाद वैश्य, राम अशीष चौरसिया, अमरेश श्रीवास्तव, प्रभाकर पाल, फिरोज खां, विनय शुक्ल, अनुपम चौधरी, जंग बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed