{"_id":"698f87aa4f031037a1036d87","slug":"state-level-team-will-examine-the-reality-of-health-facilities-and-will-report-to-the-government-basti-news-c-207-1-bst1005-153142-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखेगी राज्यस्तरीय टीम, शासन को करेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखेगी राज्यस्तरीय टीम, शासन को करेगी रिपोर्ट
Sat, 14 Feb 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए राज्य स्तरीय टीम भ्रमण पर आएगी। राज्य की सुपरविजन टीम जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के साथ सीएचसी और पीएचसी पर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति देखेगी और शासन को रिपोर्ट करेगी। टीम तीन दिन तक यहां रहकर कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल करेगी।
बताया गया कि 21 फरवरी को टीम जिले में आएगी। भ्रमण कार्यक्रम की सूचना पर अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुधारी जा रही हैं। शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में इसको लेकर तैयारी की जा रही थी। साफ-सफाई के साथ ही अभिलेख रख-रखाव व्यवस्था को और भी बेहतर किया जा रहा था। सीएमएस डाॅ. अनिल कुमार ने बताया कि राज्यस्तरीय टीम जनपद में तीन दिनों के लिए आ रही है। 21 से 23 फरवरी तक टीम जिले में रहेगी। महिला अस्पताल में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को परखेगी। स्टाफ को निर्देश दिए गए है कि सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखे। कोई कमी न रहे। साफ सफाई पर पूरा ध्यान दें। ओपीडी में चिकित्सक समय से बैठे यह निर्देश पूर्व में दिया गया है, चिकित्सक इसका पालन भी कर रहे है। बाहर की दवा, जांच न लिखने, ओपीडी, लेबर रूम, अल्टासाउंड, एसएनसीयू, पैथालाजी, वार्डों की व्यवस्था सुधारी जा रही है।