फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Start the day with yoga, stay fit for 24 hours

Basti News: योग से करें दिन की शुरुआत, 24 घंटे रहे चुस्त

Fri, 12 May 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Start the day with yoga, stay fit for 24 hours
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को योग से निरोग बनाने के दिए गए टिप्स
बस्ती। युवाओं, महिलाओं व बच्चों को दिन की शुरूआत योग से करनी चाहिए। इससे जहां वे निरोग होंगे वहीं 24 घंटे चुस्त दुरुस्त भी रहेंगे। योग से बच्चों का दिमाग भी तेज हो जाता है। जिससे उनकी एकाग्रता बढ़ती है।
विज्ञापन

यह कहना है योग शिक्षक गरुण ध्वज पांडेय का। वह बृहस्पतिवार को भारत स्वाभिमान व पतंजलि योग समिति की ओर से नई बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में योग विज्ञान शिविर में बोल रहे थे। योग शिक्षक गरुड़ध्वज पांडेय ने बच्चों को दिमाग तेज करने, एकाग्रता बढ़ाने, दॉत मजबूत रखने के साथ साथ शारीरिक चुस्ती फुर्ती बनाये रखने सम्बन्धित योगासन, प्राणायाम और व्यायाम सिखाया। कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मष्तिस्क का निवास होता है। इसलिए बच्चों को दिन की शुरुआत योग से करनी चाहिए। योग शिक्षक अजीत कुमार पाण्डेय व शिवश्याम ने प्राणायाम कराते हुए कहा कि बचपन से प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। इससे बच्चों का मन कभी गलत कार्यों की ओर नहीं जायेगा। उनका संकल्प अटूट होगा एवं शरीर बलवान बनेगा। योग शिविर में शामिल सभी बच्चों ने ताड़ासन, वृक्षासन, ध्रुवासन, वज्रासन सहित अनेक आसनों का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed